नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तीन मैच की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर रही। अब टेस्ट और वनडे की सीरीज खेली जाएगी। अनुभवी विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, जबकि फॉर्म में नहीं होने के चलते उनका चयन टी20 टीम में नहीं किया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हालांकि 37 साल के धोनी को जनवरी में होने वाली वनडे सीरीज के लिए वापसी की उम्मीद है। वे फिलहाल क्रिकेट मैदान से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हाल ही धोनी ने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ताजा वीडियो शेयर किया।
इसमें वे अपनी बेटी जीवा से डांस स्टेप सीख रहे हैं। एक अंग्रेजी गाने पर पहले जीवा डांस करती है फिर बाजू में खड़े धोनी उसके साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करते हैं। धोनी की पत्नी साक्षी यह रिकॉर्डिंग कर रही हैं। यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope