यह चैलेंज दिल्ली में नौ से 13 अक्टूबर के बीच आएगा। वहीं दुनिया के
अलग-अलग कोने में भी इस तरह के चैलेंज आयोजित किए जाएंगे। जिन भारतीय
महिलाओं को इस सूची में शामिल किया गया है, वह उन 60 महिलाओं की सूची का
हिस्सा हैं जो अपने काम से दूसरों को प्रेरणा देती आ रही हैं। बाकी के 40
स्थान इस चैलेंज के आगे बढऩे के साथ भरे जाएंगे। ये भी पढ़ें - ईडन गार्डंस में अब तक लगे हैं 13 शतक, रोहित नं.1, ये हैं पिछले 5
इन स्थानों के लिए उन्हें
चुना जाएगा जो कई सप्ताह तक चलने वाले इस चैलेंज में हिस्सा लेने वाली
टीमों की मदद करेंगी, उन्हें प्रेरित करेंगी। उल्लेखनीय है कि महिलाओं के
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मिताली सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। वे
वनडे में 6000 रन पूरे करने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं।
इसके अलावा, मिताली
वनडे में लगातार सात अर्धशतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। वे पहली
ऐसी खिलाड़ी भी हैं, जिनकी कप्तानी में राष्ट्रीय टीम दो बार (2005, 2017)
में आईसीसी वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची। मिताली को उनकी इन
उपलब्धियों के लिए 2015 में भारत के चौथे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्म श्री
से सम्मानित किया जा चुका है।
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
Daily Horoscope