• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मिताली BBC की 2017 की 100 प्रभावशाली महिलाओं में शामिल

नई दिल्ली। इसी साल इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचाने वालीं कप्तान मिताली राज को बीबीसी ने साल 2017 की सबसे प्रभावशाली 100 महिलाओं की सूची में शामिल किया है। साल 2017 की सबसे ज्यादा प्रभावशाली महिलाओं की सूची में मिताली के अलावा एम्बाइब कंपनी की सीईओ अदिति अवस्थी, लेखिका इरा त्रिवेदी और पिछले आठ साल से तिहाड़ जेल में बच्चों को पढ़ाने वाली शिक्षिका तुलिका किरण अन्य भारतीय महिलाएं हैं।

बीबीसी 100 वूमैन 2017 नाम की इस सूची में बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां मेहरुन्निसा सिद्दीकी को भी चुना गया है। इस सूची में इंजीनियरिंग से लेकर इंडस्ट्री, खेल से लेकर व्यवसाय सभी पेशे की महिलाओं को शामिल किया गया है।

लेकिन, यह सूची इस पूरी कवायद का सिर्फ एक हिस्साभर है। यह सूची बीबीसी 100 महिला चैलेंज से प्रेरित है। इसमें एक कार्यक्रम के तहत प्रतिभाशाली महिलाओं की चार टीमें बनाई जाएंगी जिन्हें रोजमर्रा की मुसीबतों से निपटने की चुनौती दी जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mithali Raj features in BBC 100 most influential womenlist
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mithali raj, indian woman cricketer mithali raj, captain mithali, mithali bbc, mithali 100 most influential women\r\nlist, women world cup, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved