• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पर्थ विकेट को मिली औसत रेटिंग से असंतुष्ट हैं जॉनसन और वॉन

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ के नए स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के विकेट को औसत रेटिंग दी है। यह आईसीसी की टेस्ट मैदानों और पिच को रेटिंग देने के सबसे निचले मापदंडों में से एक है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा है कि मेजबान टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में 141 रनों से जीत हासिल की थी, लेकिन आईसीसी मैच रैफरी रंजन मदुगले ने पिच पर अनियमित उछाल के कारण इस विकेट को औसत रेटिंग दी है। आईसीसी ने इस साल की शुरुआत में पिच के स्तर में सुधार करने के उद्देश्य से कुछ मापदंड तय किए हैं, जिनमें बहुत अच्छी, अच्छी, औसत, औसत से भी कम और खराब श्रेणी शामिल हैं। पिच में अनियमित उछाल के चलते ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज आरोन फिंच भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की गेंद पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। गेंद उनके दाहिने ग्ल्व्स में लगी थी। वे हालांकि किसी गंभीर चोट से बच गए थे और अगले दिन बल्लेबाजी के लिए उतर आए थे। भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों को भी इस नए स्टेडियम के पिच पर परेशानी हुई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mitchell Johnson and Michael Vaughan are unhappy with perth wicket rating
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mitchell johnson, michael vaughan, perth wicket rating, johnson vaughan, australia, england, india vs australia, aaon finch, mohammed shami, perth pitch, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved