• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इन दो दिग्गजों ने एबी डिविलियर्स के टेस्ट नहीं खेलने पर जताई चिंता

लंदन। पिछले कुछ समय से क्रिकेट के सबसे छोटे और नए फॉर्मेट टी20 की लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में दो अन्य फॉर्मेट वनडे और टेस्ट को बचाने की चुनौती है। अब क्रिकेट की दुनिया के दो दिग्गजों इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक ब्रेयरली और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को लेकर चिंता जताई है। एमसीसी वल्र्ड क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन ब्रेयरली ने बैठक में कहा कि हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि जगह-जगह निजी टी20 लीग शुरू हो गई है और वहां खूब पैसा मिलने से खिलाड़ी देश के बजाय उनमें खेलने को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट ही नहीं बल्कि वनडे और अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के अस्तित्व को भी खतरा है। कुछ समय पहले आईसीसी आईपीएल के लिए समय निर्धारित करने की सोच रहा था, लेकिन क्या अब टेस्ट के लिए ऐसा होने जा रहा है। एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ी टेस्ट को छोडऩे की सोच रहे हैं, जो चिंताजनक है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mike Brearley and Brendon McCullum are worried about absence of ab de villiers in test series
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mike brearley, brendon mccullum, ab de villiers, test series, england, new zealand, south africa, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved