• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चौथे टेस्ट में स्मिथ की जगह लेंगे ये, बॉल टेम्परिंग पर बोले स्टीव वॉ

जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानसबर्ग में खेले जाने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में प्रतिबंधित स्टीव स्मिथ के स्थान पर मैट रेनशॉ को शामिल किया गया है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से खेल की महत्ता पर ध्यान देने की बात कही है। केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ (बॉल टेम्परिंग) के मामले में कप्तान स्मिथ पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है और इस कारण वे जोहानसबर्ग में खेले जाने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। रेनशॉ ने शेफील्ड शील्ड फाइनल में क्वींसलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 83 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली थी। वॉ ने एक बयान में कहा, हर किसी की तरह मैं भी केपटाउन में हुई घटना से बेहद आहत हूं। मुझे भी क्रिकेट प्रशंसकों से कई संदेश मिले हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Matt Renshaw to replace Steven Smith, Steve Waugh reacts on ball tampering case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: matt renshaw, steven smith, steve waugh, ball tampering case, australia, south africa, australia vs south africa, johannesburg test, capetown test, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved