• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर ने इन्हें किया राष्ट्रीय खेल दिवस समर्पित

नई दिल्ली। मंगलवार (29 अगस्त) को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था। क्रिकेट में भगवान का दर्जा पा चुके सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रीय खेल दिवस को उन महिला खिलाडिय़ों को समर्पित किया जिन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। 27 अगस्त को सायना नेहवाल और पी.वी. सिंधु ने ग्लासगो में खेली गई विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में क्रमश: कांस्य और रजत पदक हासिल किया था।

इसके अलावा पिछले कुछ समय में दीपा कर्माकर, रियो ओलम्पिक-2016 में कांस्य पदक जीतने वाली महिला कुश्ती खिलाड़ी साक्षी मलिक और पैरालम्पिक-2016 में रजत पदक जीतने वाली महिला एथलीट दीपा मलिक ने भी भारत का नाम रोशन किया है। तेंदुलकर ने ट्वीट किया है, हम सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस हमारे देश की महिला खिलाडिय़ों को समर्पित करना चाहिए, जिन्होंने हमारे देश का नाम रोशन किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Master Blaster Sachin Tendulkar dedicates sports day to indian women players
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: master blaster, sachin tendulkar, dedicate, sports day, indian women players, master blaster sachin tendulkar, sports minister vijay goel, virender sehwag, pv sindhu, saina nehwal, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved