• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, आईपीएल 2026 से बाहर हुए खलील अहमद

Major Blow for Chennai Super Kings: Khaleel Ahmed Ruled Out of IPL 2026 - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को आईपीएल 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। सीएसके के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस बात की जानकारी दी है। टीम ने लिखा, "केकेआर के खिलाफ मैच में दाएं क्वाड्रिसेप्स में चोट लगने के बाद खलील अहमद आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। हम खलील के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।" 28 वर्षीय खलील को मंगलवार को एमएस चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के दौरान अपने रन-अप में रुकने के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा था। हालांकि, इस मुकाबले में सीएसके का प्रदर्शन शानदार रहा था और टीम ने 32 रनों से जीत दर्ज की थी। शुरुआत में ऐसा लगा कि खलील को गंभीर ऐंठन हो रही है, लेकिन खलील ने दर्द से अपना दायां पैर पकड़ लिया और उसके बाद मैदान से बाहर चले गए, जिसके कारण उनके साथी खिलाड़ी गुरजपनीत सिंह को ओवर की बची हुई पांच गेंदें फेंकनी पड़ी थीं।
आईपीएल के एक सूत्र ने 'आईएएनएस' को बताया, "इस चोट में क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव भी शामिल है। इसी वजह से अगर जरूरत पड़ी तो खलील को सर्जरी करवानी पड़ सकती है। एक तेज गेंदबाज के लिए यह एक बुरी चोट है, क्योंकि शरीर के उस हिस्से के आसपास की कोई भी चोट ठीक होने में लंबा समय लेती है और उसका रिहैब भी बहुत सावधानी से करना पड़ता है।"
खलील अहमद का टूर्नामेंट से बाहर होना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा झटका है। सीएसके का गेंदबाजी अटैक इस सीजन पहले से ही काफी कमजोर नजर आया है और अब खलील के बाहर होने के बाद टीम की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं। एमएस धोनी और स्पेंसर जॉनसन पहले ही इंजरी की वजह से शुरुआती मुकाबलों से बाहर चल रहे हैं। धोनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं, जबकि जॉनसन स्ट्रेस फ्रैक्चर की इंजरी से जूझ रहे हैं। खलील की जगह लेने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के पास मुकेश चौधरी और रामकृष्ण घोष के रूप में दो ही विकल्प मौजूद हैं।
मुकेश सीएसके की ओर से पहले भी खेल चुके हैं। मुकेश ने आईपीएल में खेले 16 मुकाबलों में 17 विकेट चटकाए हैं। वहीं, घोष दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो निचले क्रम में बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं। इस सीजन सीएसके ने अब तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में जीत नसीब हुई है और 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। सीएसके की अगले मुकाबले में भिड़ंत शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Blow for Chennai Super Kings: Khaleel Ahmed Ruled Out of IPL 2026
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: major blow for chennai super kings, khaleel ahmed ruled out of ipl 2026, chennai super kings, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved