• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जानें, 5वें मैच में हार के बाद क्या बोले बांग्लादेश के कप्तान महामुदुल्लाह

Mahmudullah rues bowlers inability to apply pressure - Cricket News in Hindi

कोलंबो। भारत के खिलाफ बुधवार को आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए निदास ट्रॉफी त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के पांचवें मैच में हार झेलने के बाद बांग्लादेश के कप्तान महामुदुल्लाह ने कहा है कि उनकी टीम को अच्छी शुरुआत की जरूरत थी जो उन्हें मिली नहीं। भारत ने रोहित शर्मा (89) और सुरेश रैना (47) के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 102 रनों की साझेदारी के दम पर बांग्लादेश के सामने 177 रनों का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने अच्छी शुरुआत से महरूम रखा और 40 रनों तक ही उसके तीन विकेट गिरा दिए। मैच के बाद महामुदुल्लाह ने कहा, ‘‘हमने कोशिश की लेकिन हमें बल्लेबाजी में किसी और के साथ भी जरुरत थी। हमें अच्छी शुरुआत की जरूरत थी, लेकिन शुरुआती विकेट गिर जाने से हमारी लय बिगाड़ गई।’’ बांग्लादेशी कप्तान ने कहा, ‘‘अगर हम 10 रन कम देते तो हम जीत सकते थे। गेंदबाजी में हमारी कोशिश यॉर्कर डालने की थी, लेकिन हमें ऐसा कर नहीं पाए। श्रीलंका के खिलाफ हम वापसी की कोशिश करेंगे।’’श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच पर भी दोनों टीमें के फाइनल में जाने की उम्मीद टिकी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mahmudullah rues bowlers inability to apply pressure
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nidahas trophy, india vs bangladesh, nidahas trophy 2018, 5th t20 match, premadasa international cricket stadium, colombo, bangladesh cricket captain, mohammad mahmudullah, rohit sharma, suresh raina, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved