• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नए लुक में 436 दिन बाद मैदान पर वापसी की है महेंद्र सिंह धोनी ने

Mahendra Singh Dhoni is back on the field after 436 days - Cricket News in Hindi

अबु धाबी। 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले भारत के महानतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने 436 दिन बाद मैदान पर वापसी की है और इस बार उनका अंदाज बदला हुआ नजर आया। (20:52)

धोनी के शरीर से साफ पता चल रहा था कि उन्होंने जिम में अपना अच्छा-खासा समय बिताया है। उनका लुक भी अलग नजर आया।

टॉस के दौरान धोनी ने माना कि उनके लिए आइसोलेशन के शुरुआती छह दिन काफी मुश्किल रहे। चेन्नई ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के 13वें सीजन के मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

इस दौरान मुरली कार्तिक से बात करते हुए धोनी ने कहा, "क्वारंटीन के पहले छह दिन काफी मुश्किल थे। आप अपने परिवार के साथ थे और फिर अचानक से आपको अलग एक कमरे में बंद रहना पड़ा। मुझे लगता है कि हर किसी ने इस समय का अच्छा उपयोग किया होगा और कोई भी निराश नहीं हुआ होगा। 14 दिन के बाद बाहर निकलना और ट्रेनिंग करना अच्छा लगा।"

धोनी ने 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

मुंबई के साथ प्रतिद्वंदिता को लेकर धोनी ने कहा, "यह जेंटलमैन गेम है और आप इसमें बदला लेने के बारे में नहीं सोचते।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mahendra Singh Dhoni is back on the field after 436 days
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mahendra singh dhoni is back on the field after 436 days, ipl-13, ipl2020, mahendra singh dhoni, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved