• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स को 56 रन से हराया

Lucknow Super Giants beat Punjab Kings by 56 runs - Cricket News in Hindi

मोहाली। आईपीएल 2023 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स को 56 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 257 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 40 गेंदों में 72 रन और काइल मेयर्स ने 24 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 19.5 ओवर में 201 रन पर सिमट गई। अथर्व तायदे ने 36 गेंदों में 66 रन की पारी खेली। इसके बाद कोई बल्लेबाज 40+ स्कोर नहीं बना सका। यश ठाकुर ने चार और नवीन उल हक ने तीन विकेट लिए। इस जीत के साथ लखनऊ के आठ मैचों में पांच जीत और तीन हार के साथ 10 अंक हो गए हैं। टीम अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, पंजाब की यह आठवें मैच में चौथी हार रही। टीम चार जीत और आठ अंक के साथ छठे स्थान पर है। लखनऊ को अगला मैच एक मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ इकाना स्टेडियम में खेलना है। वहीं, पंजाब को 30 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपक में खेलना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lucknow Super Giants beat Punjab Kings by 56 runs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mohali, ipl 2023, lucknow super giants, punjab kings\r\n, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved