• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

LPL : दांबुला जायंट्स को हराकर प्लेऑफ में पहुंचा जाफना किंग्स

LPL: Jaffna Kings make it to playoffs after crushing Dambulla Giants - Cricket News in Hindi

कोलंबो। जाफना किंग्स लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में शानदार प्रदर्शन कर रहा है, क्योंकि यहां आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दांबुला जायंट्स को सात विकेट से हराकर लगातार पांचवीं जीत हासिल की। इस जीत के साथ जाफना किंग्स ने सोमवार को प्लेऑफ में जगह बना ली। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद, किंग्स ने दांबुला जायंट्स को 69 रन पर समेट दिया, जिसमें टीम के चतुरंगा डी सिल्वा ने 16 रन देकर चार विकेट झटके। कप्तान परेरा का पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित हुआ, क्योंकि ऑफ स्पिनर महेश थीक्षाना ने पहले ही ओवर में निरोशन डिकवेला और सोहैब मकसूद को आउट कर दांबुला जायंट्स को शुरुआती झटके दिए।
अपने अगले ओवर में थिक्शाना ने नुवानिडु फर्नांडो को दो रन पर आउट कर दिया, जिससे जायंट्स की पारी लड़खड़ा गई।
बाद में, डी सिल्वा ने जायंट्स के मध्य क्रम के बल्लेबाजों को जल्दी से आउट कर दिया। फिलिप साल्ट, जो केवल बल्लेबाज थे, जिन्होंने थोड़े बहुत रन जोड़े, लेकिन स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने उन्हें 23 रन पर आउट कर दिया और इसके बाद जायंट्स 14.1 ओवर में 69 रनों पर ऑल आउट हो गया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए जाफना किंग्स ने उपुल थरंगा को जल्दी ही खो दिया, लेकिन टीम ने हसरंगा को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा और उन्होंने 18 गेंदों में 37 रनों की पारी खेलकर टीम को एक आसान जीत दिला दी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-LPL: Jaffna Kings make it to playoffs after crushing Dambulla Giants
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lpl, jaffna kings, dambulla giants, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved