• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पर्थ टेस्टः भारत की खराब शुरुआत, 8 रन पर गंवाए 2 विकेट

Live Score, India vs Australia, Second Test Day 2 in Perth - Cricket News in Hindi

पर्थ। भारत ने यहां पर्थ स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को आस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर 326 रनों के सामने भोजनकाल तक अपना एक विकेट महज छह रनों पर गंवा दिया। पहले सत्र के खत्म होने तक लोकेश राहुल एक रन बनाकर खेल रहे हैं। मेजबान टीम ने मुरली विजय के रूप में अपना पहला विकेट खोया। आस्ट्रेलिया द्वारा सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने के बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी भारत को उम्मीद थी कि वह भोजनकाल तक कोई भी विकेट नहीं गंवाएगी लेकिन मिशेल स्टार्क की बेहतरीन गेंद विजय का स्टम्प ले उड़ी और भारत को मायूसी हाथ लगी। इसी के साथ भोजनकाल की घोषणा कर दी गई।
इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 277 रनों के साथ की थी। कप्तान टिम पेन और पैट कमिंस के ऊपर आस्ट्रेलिया को आगे ले जाने की जिम्मेदारी थी। इन दोनों ने अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाया और दूसरे दिन के तकरीबन शुरुआती एक घंटे तक भारतीय गेंदबाजों को विकेट नहीं लेने दिया।
दोनों ने संयम से बल्लेबाजी की। दोनों ने टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया। इस साझेदारी को आखिरकार उमेश यादव ने तोड़ा। उमेश ने कमिंस को 310 रनों के कुल स्कोर पर पगबाधा आउट किया। कमिंस ने 19 रन बनाए।
कमिंस के जाने के बाद पेन भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। खाता में एक भी रन नहीं जुड़ा था कि जसप्रीत बुमराह ने पेन को पवेलियन भेज आस्ट्रेलिया को आठवां झटका दिया। पेन ने 89 गेंदों का सामना कर पांच चौकों की मदद से 38 रनों की पारी खेली। पेन और कमिंस ने सातवें विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की।
इसके बाद ईशांत शर्मा ने लगातार दो विकेट लेकर आस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया। उन्होंने पहले स्टार्क (6) और फिर जोश हेजलवुड (0) को आउट कर आस्ट्रेलिया को पवेलियन में बैठा दिया।
आस्ट्रेलिया के लिए मार्कस हैरिस ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 141 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाए। एरॉन फिंच ने 105 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। ट्रेविस हेड ने 58 रनों का पारी खेली। हेड ने अपनी पारी में 80 गेंदों का सामना किया और छह चौके जड़े।
भारत के लिए ईशांत शर्मा ने चार विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और हनुमा विहारी को दो-दो सफलताएं मिलीं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Live Score, India vs Australia, Second Test Day 2 in Perth
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india vs australia live score, 2nd test day 2, india vs australia, perth test, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved