• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

IND vs WI: भारत के 252 रनों के लक्ष्य के सामने विंडीज की धीमी शुरुआत

नार्थ साउंड (एंटिगा)। सर विवियन रिचड्र्स स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे एकदिवसीय मैच में शुक्रवार को भारतीय टीम द्वारा रखे गए 252 रनों का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत खराब रही। खबर लिखे जाने तक उसने पांच ओवरों में एक विकेट खोकर 19 रन बना लिए थे। अपना पहला मैच खेल रहे काइल होप दो रन और पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले शाई होप पांच रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को यह सफलता उमेश यादव ने दिलाई। उमेश ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर इविन लुइस (2) को बोल्ड कर विंडीज को पहला झटका दिया। इससे पहले, मेजबान टीम के गेंदबाजों ने अपनी सटीक लाइन लैंथ और कसी हुई गेंदबाजी से बेहतरीन बल्लेबाजी क्रम वाली भारतीय टीम को निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट खोकर 251 रनों से आगे नहीं जाने दिया। भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 72 रन बनाए। लेकिन उन्होंने इसके लिए 122 गेंदें खेली और 64.38 की स्ट्राइक रेट से रन जोड़े। उनके बल्ले से चार चौके और सिर्फ एक छक्का निकला। महेंद्र सिंह धौनी ने धीमी शुरुआत की, लेकिन अंत में तेजी से रन बटोरे और 79 गेंदों में चार चौके तथा दो छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेली। भारत इस स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाता लेकिन धौनी और केदार जाधव ने अंत में 7.4 ओवरों में 10.56 की औसत से 81 रन जोड़ते हुए टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया। जाधव ने अपनी 40 रनों की पारी में 26 गेंदों का सामना किया और चार चौके तथा एक छक्का जड़ा। भारत को पिछले मैच की तरह इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली। बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन (2) तीसरे ओवर में ही पवेलियन लौट गए। आक्रामक विराट कोहली 22 गेंदों में 11 रन बना सके जिसमें दो चौके शामिल थे। वह 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर 34 के कुल स्कोर पर आउट हुए। आमतौर पर तेजी से रन बटोरने वाली भारतीय टीम को अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए 15वें ओवर की पहली गेंद का इंतजार करना पड़ा। भारत के 100 रन 27वें ओवर की पहली गेंद पर पूरे हुए, लेकिन अगली गेंद पर लेग स्पिनर देवेंद्र बिशू ने युवराज सिंह को पवेलियन भेज दिया। तेज तर्रार पारी खेलने वाले युवराज ने 55 गेंदों में चार चौकों की मदद से 39 रन बनाए। यहां से पूर्व कप्तान धौनी ने रहाणे का साथ दिया और चौथे विकेट लिए 70 रन जोड़े। यह जोड़ी भी विंडीज गेंदबाजों की नपी तुली लाइन लैंथ के कारण खुलकर नहीं खेल सकी और 16 ओवरों में 4.37 की औसत से ही रन जोड़ पाई। रहाणे शतक की ओर बढ़ रहे थे और विकेट पर जमने के बाद उन्होंने तेजी से रन बनाने की कोशिश भी की, लेकिन बिशू ने सीमा रेखा पर उनका शानदार कैच पकड़ भारत को चौथा झटका दिया। रहाणे के बाद केदार जाधव ने धौनी के साथ मिलकर रन गति को तेज किया। शुरुआत में दोनों ने विकेट के बीच दौड़ से तेजी से रन बटोरे। इसके बाद धौनी ने अंत में कुछ अच्छे हाथ दिखाए जिसमें जाधव ने भी उनका अच्छा साथ दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Live : India vs West Indies, 3rd ODI match
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: live cricket score, india vs west indies, 3rd odi, antigua, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved