• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लीसेस्टर ने रानिएरी को कोच पद से हटाया

Leicester sacked of Ranieri as coach - Cricket News in Hindi

लीसेस्टर| लीसेस्टर सिटी क्लब ने अपने कोच क्लॉडियो रानिएरी को निष्कासित कर दिया। उल्लेखनीय है कि रानिएरी के नेतृत्व में ही क्लब ने पिछले साल प्रीमियर लीग खिताब पर कब्जा जमाकर इतिहास रचा था। वर्तमान में लीसेस्टर क्लब प्रीमियर लीग में रेलेगेशन जोन से केवल एक स्थान ऊपर है और उसके पास इस लीग में खेलने के लिए अब केवल 13 मैच बाकी हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, क्लब की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, बोर्ड को नेतृत्व में परिवर्तन महसूस हो रहा है। हालांकि यह स्वीकार करना निराशाजनक है, लेकिन क्लब के उज्जवल भविष्य के लिए यह जरूरी है।


चैम्पियंस लीग प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में लीसेस्टर क्लब को सेविला से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था और इसके एक दिन बाद ही रानिएरी को कोच पद से हटा दिया गया।

क्लब ने कहा, लीसेस्टर के कोच के तौर पर उनके सफल कार्यकाल पर कोई प्रश्न नहीं उठा सकता। हालांकि हालिया घरेलू मैचों में मिल रहे परिणामों के कारण प्रीमियर लीग में क्लब की स्थिति में गिरावट आई है।

आईएएनएस

[ विराट कोहली ने कहा, अगर मैं 5 से 8 साल कप्तान रहा तो...]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Leicester sacked of Ranieri as coach
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: leicester, sacked, ranieri, coach, city club, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved