राशिद
ने ही 156 के कुल स्कोर पर कोहली को बोल्ड कर भारत को बड़ा झटका दिया। अब
जिम्मेदारी टीम के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों और ऐसी विषण परिस्थतियो में
कई बार टीम को बाहर निकालने वाले सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोन पर थी।
रैना विफल रहे और रन ही बना कर राशिद का तीसरा शिकार बने। ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....
दूसरे
छोर पर धोनी थे उन्हें साथ की जरूरत थी। हार्दिक पांड्या ने उम्मीद जगाई
लेकिन वुड के बेहतरीन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट के पीछे
जोस बटलर के हाथों में जा समाई। वह 21 गेंदों में 21 रन ही बना सके जिसमें
दो चौके शामिल थे।
पांड्या के बाद धोनी विले का शिकार होकर पवेलियन
लौट लिए। अर्धशतक से आठ रन दूर रहने वाले पूर्व कप्तान ने 66 गेंदों की
पारी में चार चौके लगाए।
अंत में भुवनेश्वर और ठाकुर ने टीम को
बचाया। भुवनेश्वर आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर विले का शिकार बने। इंग्लैंड
के लिए राशिद और विले ने तीन-तीन विकेट लिए। वुड को एक सफलता मिली।
आईएएनएस
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope