• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

लसिथ मलिंगा ने की खता और अब भुगतनी पडेगी यह सजा

कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) के विशेष जांच पैनल ने श्रीलंका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर अनुबंध संबंधी उल्लंघन मामले में छह माह का प्रतिबंध और अगले वनडे मैच की फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगा दिया है। अनुशासनात्मक जांच में 33 वर्षीय मलिंगा को अनुबंध मामले के उल्लंघन का दोषी पाया गया। बोर्ड के इस फैसले का हालांकि जिम्बाब्वे सीरीज में मलिंगा की उपस्थिति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पहले दो वनडे के लिए उनके नाम को 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। एसएलसी ने कहा था कि मलिंगा ने 19 और उसके बाद 21 जून को दो बार करार के नियम का उल्लंघन किया, जिसके चलते बोर्ड को उनके खिलाफ जांच बिठानी पड़ी। जांच समिति में श्रीलंका क्रिकेट के मानद सचिव मोहन डी सिल्वा, श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एश्ले डी सिल्वा और अनुशासनात्मक समिति के चेयरमैन असेल रेकवा आल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lasith Malinga gets 6 months suspended ban and 50 percent fine of match fees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lasith malinga, 6 months, suspended ban, 50 percent fine, match fees, sri lanka, icc champions trophy, sports minister, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved