• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कुलदीप के हिसाब से इन 2 टीमों से सबको बचके रहने की जरूरत

Kuldeep Yadav thinks that Pakistan and England will be strong teams in odi world cup - Cricket News in Hindi

कोलकाता। भारतीय टीम के प्रतिभाशाली स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का मानना है कि भारत विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार है, लेकिन इंग्लैंड और पाकिस्तान भी खिताब जीतने का माद्दा रखते हैं। विश्व कप 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू हो रहा है। कुलदीप ने माना कि इंग्लैंड एवं पाकिस्तान की टीम में कुछ शीर्ष स्तरीय खिलाड़ी हैं और उनसे अन्य टीमों को बचके रहने की जरूरत है। स्पोट्र्स तक ने कुलदीप के हवाले से बताया कि हमारे पास निश्चित रूप से विश्व कप घर लाने का मौका है। मुझे लगता है कि हमारे अलावा अन्य टीमें भी मजबूत हैं। कुलदीप ने कहा कि अन्य टीमों की तुलना में इंग्लैंड के पास एक मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है और वे घरेलू परिस्थितियों में खेल रहे होंगे। मैं समझता हूं कि पाकिस्तान जिस तरह ये प्रदर्शन कर रहा है, उसे देखते हुए विश्व कप में भी वे अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। भारत को विश्व कप से पहले अपनी आखिरी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kuldeep Yadav thinks that Pakistan and England will be strong teams in odi world cup
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kuldeep yadav, pakistan, england, odi world cup, lef arm spinner kuldeep yadav, chinaman kuldeep yadav, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved