• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कुलदीप ने इनके लिए कहा, बल्लेबाजों को पढऩे में हैं काफी अच्छे

डरबन। भारत के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने उनके जैसे युवा खिलाडिय़ों को मार्गदर्शन देने के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कप्तान विराट कोहली का गुणगान किया है। भारत ने गुरुवार को पहले वनडे मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से मात दी। इस मैच में कुलदीप ने तीन विकेट लिए थे। कुलदीप ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जब आपके पास दो महान खिलाड़ी- विराट भाई और माही भाई होते हैं, जिनमें से एक टीम को संभालता है और एक टीम की कमान संभाल चुका है, तो इससे काफी मदद मिलती है। एक स्पिनर के तौर पर माही भाई आपका आधा काम कर देते हैं क्योंकि उन्होंने काफी क्रिकेट खेली है। वे बल्लेबाजों को पढऩे में काफी अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि एक युवा खिलाड़ी के तौर पर हमारे पास इतना अनुभव नहीं है। इसलिए वे (धोनी) मुझे बताते रहते हैं कि किस परिस्थिति में क्या करना चाहिए। एक मानसिकता कप्तान से आती है। विराट भाई कहते हैं कि एक अतिरिक्त विकेट 10 रन बचाने से ज्यादा जरुरी है। अगर आपका कप्तान यह कहता है तो आप अपने आप में विश्वास करने लगते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kuldeep Yadav reaction about MS Dhoni and Virat Kohli after first odi against south africa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kuldeep yadav, ms dhoni, virat kohli, first odi, south africa, left arm spinner kuldeep, india vs south africa, yuzvendra chahal, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved