• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हार्दिक के साथ 2019 का विश्व कप खेलना चाहते हैं क्रुणाल

नई दिल्ली। बाएं हाथ के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को दक्षिण अफ्रीका में तीन देशों के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारत ए टीम में चुना गया है। आईपीएल-10 में क्रुणाल ने अपनी टीम मुंबई इंडियंस की जीत में अहम भूमिका निभाई। क्रुणाल ने बतौर स्पिनर 10 विकेट झटकने के साथ आक्रामक बल्लेबाज की हैसियत से 34.71 के औसत से 243 रन बनाए। चयन से खुश क्रुणाल ने कहा कि मेरा लक्ष्य यहां महज कुछ मैच के लिए भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना ही नहीं है, बल्कि लंबे समय तक खेलना है। अगर मैं और छोटा भाई हार्दिक साथ में 2019 विश्व कप में एक साथ खेल पाए तो यह सपने के साकार होने जैसा होगा लेकिन इस समय ध्यान भारत ए टीम के लिए अच्छा करने पर लगा है। हार्दिक मेरे चयन की खबर सुनकर बहुत खुश था। उसने मुझे फोन करके कहा कि तुम करीब पहुंच रहे हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Krunal Pandya wants to play with younger brother Hardik in 2019 world cup
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: krunal pandya, younger brother, hardik pandya, 2019 world cup, ipl, mumbai indians, champions trophy, triangular odi series, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved