• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोविड-19 मामलों पर बोले विलियम्सन, काफी सर्तक और अनुशासन में रहना होगा

Kovid said Williamson on 19 matters, has to be very vigilant and disciplined. - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली| न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने माना है कि वह कोविड-19 को लेकर चिंतित हैं। विलियम्सन आईपीएल के 13वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे। कोविड-19 के कारण इस बार आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच किया जा रहा है। यूएई पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के 13 सदस्य कोविड पॉजिटिव निकले हैं जिनमें से दो खिलाड़ी हैं। विलियम्सन ने रेडियो न्यूजीलैंड से बात करते हुए कहा, "जाहिर सी बात है कि यह काफी बुरी खबर है। आप यह सुनना पसंद नहीं करेंगे कि किसी को कोविड है। मैंने सुना है कि उनमें किसी तरह के लक्षण नहीं थे। इसलिए उम्मीद है कि एक और लॉकडाउन में रहकर वो इससे जल्दी ठीक हो जाएंगे।"
उन्होंने कहा, "थोड़ी बहुत चिंता है, निश्चित तौर पर जब आप समय के करीब जाते हो तो.. आप सोचने लगते हैं कि आपको थोड़ा सतर्क और अनुशानात्मक रहना होगा।"
विलियम्सन गुरुवार को सनराइजर्स के साथ जुड़ सकते हैं। वह न्यूजीलैंड के उन छह खिलाड़ियों में से हैं जो आईपीएल में खेलेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kovid said Williamson on 19 matters, has to be very vigilant and disciplined.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kovid, williamson, 19 matters, very vigilant, disciplined, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved