• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘कोलकाता चिंतित नहीं, सौरव गांगुली अपनी जिम्मेदारी जानते हैं’

Kolkata Knight Riders has no issues with Sourav Ganguly dual role : Venky Mysore - Cricket News in Hindi

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में शुक्रवार को जब कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आपस में भिड़ेगी तो हो सकता है कि कोलकाता के क्रिकेट प्रशंसकों को सौरव गांगुली का दिल्ली के सलाहाकार के तौर पर ईडन गार्डंस में उतरना अखरे, लेकिन फ्रेंचाइजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वैंकी मैसूर को इससे कोई दिक्कत नहीं है। मैसूर ने कहा कि गांगुली एक पेशेवर खिलाड़ी हैं और उन पर किसी तरह का सवाल खड़ा नहीं किया जा सकता। मैसूर ने आईएएनस से बात करते हुए कहा कि गांगुली अपनी जिम्मेदारियों को जानते हैं और इसे लेकर फ्रेंचाइजी को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वे एक पेशेवर खिलाड़ी हैं। वे जानते हैं कि उन्हें अपनी जिम्मेदारी कैसे निभानी हैं। हम जो कर रहे हैं उसमें वे हमारा साथ दे रहे हैं। हमें कोई दिक्कत नहीं है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल डी.के. जैन को कोलकाता के क्रिकेट प्रशंसकों से शिकायतें मिली थीं कि अगर गांगुली जो बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष भी हैं, वो ईडन गार्डन्स पर दिल्ली के सलाहकार के तौर पर आते हैं तो यह हितों का टकराव होगा।
इस पर जैन ने गांगुली से जवाब मांगा था। अपने जवाब में गांगुली ने कहा था कि वे आईपीएल में ऐसी कोई समिति में नहीं हैं जो इसका आयोजन करती है न ही वे बीसीसीआई में किसी पद पर हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kolkata Knight Riders has no issues with Sourav Ganguly dual role : Venky Mysore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kolkata knight riders, sourav ganguly, venky mysore, ipl-12, ipl 12, indian prmier league, bcci, cab, ceo venky mysore, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved