• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोहली ने ठोका वनडे का 50वां शतक, तोड़ा सचिन का विश्व रिकॉर्ड

Kohli hits 50th ODI century, breaks Sachins world record - Cricket News in Hindi

मुंबई। भारतीय रन मशीन विराट कोहली ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में 50वां शतक (117) बनाकर लीजेंड क्रिकेट सचिन तेंदुलकर का 49 वनडे शतकों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट ने लॉकी फर्ग्यूसन गेंद पर दो रन लेकर इस विश्व कप में तीसरा शतक पूरा किया और सचिन से आगे पहुंच गए। विराट ने जब यह रिकॉर्ड बनाया तब मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर भी दर्शकों के बीच मौजूद थे। विराट, ने हवा में उछलकर, सचिन को सलाम कर इसका जश्न मनाया जो मैदान पर ही मौजूद हैं, क्या पल है यह, उन्हीं के सामने यह रिकॉर्ड तोड़ा, जिनका यह रिकॉर्ड है। विराट ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तो़ड़ने के बाद अपने दोनों हाथ से झुकते हुए सचिन का अभिवादन किया जो अपनी जगह खड़े होकर तालियां बजा रहे थे। सचिन के साथ बीसीबीआईआ के सचिव जय शाह भी मौजूद थे। दर्शकों में मौजूद विराट की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी तालियां बजाते हुए अपने पति की उपलब्धि पर खुशी जताई। विराट ने अनुष्का के लिए फ्लाइंग किस किया। विराट ने 279 पारियों में यह कीर्तिमान पार किया जबकि सचिन ने 452 पारियों में 49 शतक बनाये थे। विराट ने इसके अलावा सचिन का एक विश्व कप में सर्वाधिक 673 रन बनाने का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kohli hits 50th ODI century, breaks Sachins world record
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, indian, virat kohli, wankhede stadium, new zealand, world cup, world record, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved