राष्ट्रीय टीम में धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी बहस होती
रहती है क्योंकि अब धोनी पहले की तरफ फिनिशर के तौर पर सफल नहीं हो पा रहे
हैं। केशव को लगता है कि धोनी को नंबर-4 पर आना चाहिए। ये भी पढ़ें - BCCI ने धवन व स्मृति को किया अर्जुन अवार्ड के लिए नामित
कोच ने कहा,
"जब वह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हैं तो वह समय लेते हैं क्योंकि उनके पास
समय होता है। लेकिन जब वह नंबर-5 और नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हैं तो
उन्हें आते ही मारना होता है क्योंकि उस समय हर गेंद पर रनों की दरकार होती
है। तब वह जोखिम लेते हैं। मुझे लगता है कि धोनी को विश्व कप में नंबर-4
पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। यह वैसे तो टीम प्रबंधन का फैसला है लेकिन यह
मेरी निजी राय है। अगर वह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे तो उनके बाद आने वाले
अन्य बल्लेबाज आराम से खेल सकते हैं।"
कई क्रिकेट पंड़ितों को लगता है कि युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को विश्व कप में मौका मिलना चाहिए था, लेकिन केशव की राय अलग है।
उन्होंने
कहा, "अभी उन्हें मौका देना जल्दबाजी होगा। भारत के पास अच्छी बेंच
स्ट्रैंग्थ है। उन्हें विश्व कप के बाद मौका मिल सकता है।"
केशव से
जब पूछा गया कि क्या धोनी विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे तो कोच ने कहा,
"(हंसते हुए) आप उन्हें संन्यास लेते देखना चाहते हैं। आपको देखना चाहिए
कि वह कितने फिट हैं। यह अहम बात है। धोनी कब संन्यास लेंगे यह उनकी पत्नी
और पिता को भी नहीं पता होगा।"
--आईएएनएस
आशुतोष शर्मा की धुआंधार पारी के बावजूद मुंबई के खिलाफ पंजाब नौ रन से हारी
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
Daily Horoscope