• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सबसे कम वनडे पारियों में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बने विराट कोहली

Virat Kohli becomes fastest captain in 5000 ODI innings - Cricket News in Hindi

बेंगलुरू। भारतीय कप्तान विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। कोहली को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए केवल 4 रनों की दरकार थी और उन्होंने रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में यह उपलब्धि हासिल कर ली। कोहली ने बतौर कप्तान 82 पारियों में ही वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जबकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 127 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 131 पारियों में बतौर कप्तान 5000 रन बनाए थे जबकि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम 135 पारियों में यह उपलब्धि है।
पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 136 पारियों में बतौर कप्तान वनडे में 5000 रन बनाए थे।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Virat Kohli becomes fastest captain in 5000 ODI innings
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian cricket team captain virat kohli, former australian captain ricky ponting, former indian cricket team captain mahendra singh dhoni, former south african cricket team captain graeme smith, former indian cricket team captain and bcci president sourav ganguly, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग, महेंद्र सिंह धोनी, ग्रीम स्मिथ, सौरव गांगुली\r\n, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved