• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किरण नवगिरे ने रचा इतिहास, महिला टी20 का सबसे तेज शतक लगाया

Kiran Navgire creates history, scores fastest century in women T20 - Cricket News in Hindi

नागपुर,। भारतीय टीम और महाराष्ट्र की सलामी बल्लेबाज किरण नवगिरे ने इतिहास रच दिया है। नवगिरे ने महिला टी20 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शुक्रवार को महिला टी20 ट्रॉफी में नवगिरे ने 34 गेंद पर शतक लगाया। शुक्रवार को महिला टी20 ट्रॉफी में नवगिरे ने 34 गेंदों में शतक लगाया और 35 गेंदों पर 106 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। नवगिरे का शतक 300 से अधिक स्ट्राइक रेट वाली एकमात्र महिला टी20 शतक है। इस पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने नागपुर में पंजाब को आठ ओवर पहले ही हरा दिया। पूर्व में महिला टी20 का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन के नाम था। डिवाइन ने जनवरी 2021 में ओटागो के खिलाफ वेलिंगटन के लिए 36 गेंदों पर शतक लगाया था। उस पारी में डिवाइन ने 38 गेंदों में नाबाद 108 रन बनाए थे।
नवगिरे के सामने पंजाब की गेंदबाज बेहद साधारण और असहाय नजर आईं। नवगिरे की आक्रामकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दूसरे विकेट के लिए मुक्ता नागरे के साथ उन्होंने 103 रन की नाबाद साझेदारी की। इसमें मुक्ता के सिर्फ 6 रन थे। नवगिरे ने अपनी पारी में 14 चौके और सात छक्के जड़े।
पुणे से लगभग 200 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मिरे की रहने वाली नवगिरे ने पहली बार महिला टी20 ट्रॉफी के 2022 संस्करण के दौरान सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था, जब उन्होंने नागालैंड के लिए 35 छक्के लगाए थे। वह अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 76 गेंदों में 162 रनों की पारी के दौरान महिला टी20 मैच में 150 से अधिक का स्कोर बनाने वाली पहली भारतीय भी बनीं।
बड़े शॉट लगाने की क्षमता ने गी नवगिरे को 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर ली-स्ट्रीट में भारत के लिए पदार्पण का मौका दिलाया था। अक्टूबर 2022 में खेले गए महिला एशिया कप के बाद से उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिली है। वह भारत के लिए छह मैच खेल चुकी हैं। विमेंस प्रीमियर लीग में वह यूपी वॉरियर्स के लिए खेलती हैं और तीन सीजन की 24 पारियों में 419 रन बना चुकी हैं।
नवगिरे भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की तरह बनना चाहती हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kiran Navgire creates history, scores fastest century in women T20
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kiran navgire, women t20, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved