• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

T20 सीरीज के लिए केन विलियमसन की वापसी, 2 नए चेहरे भी शामिल

वेलिंग्टन। भारत के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए कप्तान केन विलियमसन की न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में वापसी हुई है। विलियमसन के अलावा दो नए चेहरों को भी टीम में मौका दिया गया है। आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, विलियमसन श्रीलंका के खिलाफ हुए एकमात्र टी20 मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे। उनके अलावा डग ब्रैसवेल भी टीम में बरकरार हैं जबकि हेनरी निकोलस को टीम में जगह नहीं मिली है। प्रमुख चयनकर्ता गेविस लार्सन ने जिन दो नए चेहरो को 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया है उनमें हरफनमौला खिलाड़ी डैरील मिशेल और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर शामिल हैं। इन दोनों खिलाडिय़ों को न्यूजीलैंड की घरेलू टी20 लीग सुपर स्मैश में अच्छे प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय टीम में चुना गया है। चयनकर्ताओं ने टिकनर को लॉकी फग्र्यूसन के स्थान पर आखिरी मैच के लिए टीम में शािमल किया है क्योंकि फग्र्यूसन को पहले दो मैचों के लिए ही चुना गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच छह फरवरी को वेलिंग्टन में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ken Williamson return for t20 series, 2 new face included in new zealand team
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ken williamson, t20 series, 2 new face, newzealand team, kiwi team, india, india vs newzealand, doug bracewell, ross taylor, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved