• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

रणजी ट्रॉफी : शानदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचा कर्नाटक

नई दिल्ली। मयंक अग्रवाल द्वारा बल्ले और कृष्णप्पा गौतम के गेंद से किए गए शानदार प्रदर्शन के दम पर कर्नाटक ने करनैल सिंह स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मैच में रेलवे को 209 रनों से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। क्वार्टर फाइनल में उसका सामना ग्रुप-सी की उपविजेता मुंबई से होगा। मयंक ने बल्ले से पहली पारी में 173 रनों की पारी खेली और दूसरी पारी में भी 134 रन बनाए। उन्हीं के दम पर कर्नाटक ने पहली पारी में 434 रनों का स्कोर खड़ा किया था और फिर रेलवे को 333 रनों पर ऑल आउट करते हुए 101 रनों की बढ़त ले ली थी। दूसरी पारी में मयंक का बल्ला एक बार फिर चला और कर्नाटक ने चौथे दिन मंगलवार को चार विकेट के नुकसान पर 275 रनों पर अपनी पारी घोषित करते हुए रेलवे के सामने 377 रनों का लक्ष्य रखा। मयंक ने रणजी ट्रॉफी के इस सत्र में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। रेलवे इस विशाल लक्ष्य के सामने नतमस्तक दिखी जिसका फायदा गौतम ने उठाया और दूसरी पारी में सात विकेट अपने नाम करते हुए अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया। गौतम ने पहली पारी में भी तीन विकेट लिए थे। रेलवे की तरफ से दूसरी पारी में प्रथम सिंह ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। उसके अधिकतर बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Karnataka enter in quarter final of ranji trophy with win over Railway
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnataka, enter in quarter final, ranji trophy, railway, karnataka vs railway, mayank agarwal, k goutham, delhi, hyderabad, akshat reddy, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved