• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इस कारण वोट नहीं डाल पाएंगे पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़

Karnataka EC ambassador Rahul Dravid will not be able to vote - Cricket News in Hindi

बेंगलुरू। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविड़ मतदाता सूची में अपना नाम न होने के चलते 18 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे। बेंगलुरू नगर निगम के अधिकारी एल. सुरेश ने आईएएनएस से कहा कि द्रविड़ ने पूर्वी उपनगर में अपने माता-पिता के घर से उत्तरी बेंगलुरू शिफ्ट होने के बाद मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं कराया है।

मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की आखिरी तारीख 16 मार्च थी। द्रविड़ मई 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए चुनाव आयोग के एम्बेसेडर भी थे। द्रविड़ का नाम पिछले निर्वाचन क्षेत्र (बैंगलोर सेंट्रल) से हटा दिया गया था, क्योंकि उनके भाई ने निगम अधिकारियों को बताया था कि विधानसभा चुनाव के बाद वे उत्तरी बेंगलोर के उपनगर में शिफ़्ट हो गए हैं।

सुरेश ने कहा कि द्रविड़ शहर से बाहर थे और लंबे समय से विदेश यात्रा पर थे। उन्होंने एक जनवरी 2019 से पहले फॉर्म-6 नहीं भरा था। इसके बाद 16 मार्च को मतदाताओं की अंतिम सूची प्रकाशित हुई थी। इस बीच, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने कहा कि द्रविड़ इस समय स्पेन में हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Karnataka EC ambassador Rahul Dravid will not be able to vote
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnataka ec ambassador rahul dravid, vote, voters list, rahul dravid, bangalore, bangalore central, spain, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved