• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केन विलियम्सन का अर्धशतक, न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में

Kane Williamson half-century, New Zealand in semi-finals - Cricket News in Hindi

एडिलेड । कप्तान केन विलियम्सन (61)के टूर्नामेंट के पहले अर्धशतक और लॉकी फग्र्युसन (22 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के सधे हुए प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को आयरलैंड को 35 रन से हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। न्यूजीलैंड इस जीत और सात अंकों के साथ अपने ग्रुप में शीर्ष पर बना हुआ है। न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है। एडिलेड ओवल में सुपर 12 के ग्रुप 1 मैच में आयरलैंड के खिलाफ छह विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की टीम नौ विकेट पर 150 रन ही बना सकी। विलियम्सन को उनके अर्धशतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। विलियमसन ने टूर्नामेंट का अपना पहला अर्धशतक जड़ा। विलियम्सन ने 35 गेंदों पर 61 रन में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। फिन एलेन ने 32 और डेवोन कॉन्वे ने 28 रन का योगदान दिया। डैरिल मिचेल ने 21 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाये।
आयरलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश लिटिल ने यहां एक शानदार कारनामा कर दिखाया। गेंदबाज ने अपने चौथे और पारी के 19वें ओवर में टूर्नामेंट की दूसरी हैट्रिक अपने नाम की। उन्होंने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर विलियमसन (61), तीसरी गेंद पर जिमी नीशम (0) और चौथी गेंद पर मिचेल सेंटनर (0) का विकेट झटका। उनकी हैट्रिक के बावजूद न्यूजीलैंड ने मजबूत स्कोर बनाया जो अंत में आयरलैंड पर भारी पड़ा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kane Williamson half-century, New Zealand in semi-finals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kane williamson, new zealand, kane williamson half-century, new zealand in semi-finals, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved