• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इस वजह से IPL में नहीं खेलेंगे दिल्ली डेयरडेविल्स के डुमिनी

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी जीन पॉल डुमिनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में नहीं खेलेंगे। वे व्यक्तिगत कारणों से अपनी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए नहीं खेलेंगे। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इस बात की घोषणा की। डुमिनी ने 2015 में खेले गए आईपीएल में दिल्ली की टीम की कमान संभाली थी। वे 2014 से ही टीम के साथ बने हुए हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स के मुख्य कार्यकारी हेमंत दुआ ने डुमिनी के नहीं खेलने की पुष्टि की है। दुआ ने एक बयान में कहा, हम डुमिनी के फैसले का सम्मान करते हैं। हम हकीकत में डुमिनी के टीम में न होने से निराश हैं, लेकिन एक फ्रेंचाइजी के तौर पर हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं। इस समय हम यही कह सकते हैं कि हम सही समय पर उनके विकल्प की घोषणा करेंगे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JP Duminy to miss IPL because of personal reasons
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jp duminy, ipl, personal reasons, jean paul duminy, delhi daredevils, franchisee, captain duminy, south africa, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved