• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोस बटलर ने अपनी रॉयल्स की जर्सी पर खिलाड़ियों के लिए ऑटोग्राफ

Jos Buttler carries a t-shirt load of autographs back home - Cricket News in Hindi

अहमदाबाद । राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर इस आईपीएल सीजन के बाद ऑटोग्राफ से भरी हुई जर्सी पहने दिखाई दिए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 29 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल्स के आईपीएल 2022 के फाइनल में गुजरात टाइटंस से सात विकेट से हारने के बावजूद बटलर प्रशंसकों के पसंदीदा रहे, क्योंकि 32 वर्षीय इंग्लैंड के क्रिकेटर ने इस सीजन में चार शतक सहित 863 रन बनाए। शानदार बल्लेबाजी कर बटलर ने 'ऑरेंज कैप' हासिल किया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बाद आईपीएल सीजन में अब तक के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। आईपीएल बायो-बबल छोड़ने और अपने साथियों को अलविदा कहने से पहले बटलर ने रॉयल्स के प्रत्येक खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और फ्रेंचाइजी के साथ रहने वाले लोगों का ऑटोग्राफ लिया।
32 वर्षीय खिलाड़ी ने एक के ऊपर एक रॉयल्स की तीन गुलाबी जर्सी पहनी थी और इंग्लैंड के लिए उड़ान भरने से पहले सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का ऑटोग्राफ लिया।
रॉयल्स ने बटलर का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें टीम के साथी रविचंद्रन अश्विन से बटलर ने ऑटोग्राफ मांगा, जिसके बाद अश्विन ने खुशी-खुशी कहा, "वाह! इतने सारी जर्सी और सभी टी शर्ट पर ऑटोग्राफ दे दिए।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jos Buttler carries a t-shirt load of autographs back home
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jos buttler carries a t-shirt load of autographs back home, jos buttler, t-shirt, autographs, rajasthan royals, ipl 2022, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved