• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तेंदुलकर से 1 पारी कम खेल जो रूट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 23,000 रन पूरे किए

Joe Root completes 23,000 international runs, taking one innings fewer than Tendulkar - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । मंगलवार को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ली-स्ट्रीट में वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के लिए यह मैच यादगार रहा। रूट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 23,000 रन पूरे किए। जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए इस मैच में 44 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रूट के 23,000 रन पूरे हो गए। यह उपलब्धि रूट ने अपनी पारी का तीसरा रन बनाते ही हासिल की। रूट ने 23,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट मिलाकर कुल 521 पारी खेली। सबसे तेज 23,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के मामले में रूट दूसरे स्थान पर चले गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर से एक पारी कम खेल यह उपलब्धि हासिल की है। तेंदुलकर ने यहां तक पहुंचने के लिए 522 पारियां खेली थीं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 23,000 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने यह उपलब्धि 490 पारी में हासिल की थी।
जो रूट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 23,000 रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के पहले और ओवरऑल आठवें बल्लेबाज हैं। रूट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर 394 मैचों की 521 पारियों में 23,041 रन हो गए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 61 शतक और 122 अर्धशतक निकले हैं।
फॉर्मेट के आधार पर रूट के आंकड़ों पर गौर करें, तो 169 टेस्ट में 41 शतक और 69 अर्धशतक की मदद से 14,278 रन, 193 वनडे में 20 शतक और 48 अर्धशतक की मदद से 7,870 रन और 32 टी20 मैचों में 5 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 893 रन बनाए हैं।
इंग्लैंड-श्रीलंका मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। कप्तान हैरी ब्रूक के 67, विल जैक्स के 46 और जो रूट के 44 रनों की मदद से इंग्लैंड ने 48.1 ओवर में 265 रन बनाए थे। श्रीलंका 37 ओवर में 176 रन पर सिमट गई और 89 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Joe Root completes 23,000 international runs, taking one innings fewer than Tendulkar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tendulkar, joe root, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved