• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मैदान पर लौटने के लिए तैयार जेमिमा रोड्रिग्स, फिटनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Jemimah Rodrigues ready to return to the field, provides major fitness update - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने शुक्रवार को बताया कि वह हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर गई हैं, जिसके कारण वह तीन महीने तक खेल से दूर थीं। अब वह दिसंबर में साउथ अफ्रीका के मल्टी-फॉर्मेट दौरे के लिए भारतीय टीम में वापसी कर सकती हैं। जेमिमा ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "जिंदगी का अपडेट। हैमस्ट्रिंग अब पूरी तरह फिट है। 3 महीने के रिहैब के बाद अब मैं मैदान पर लौटने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।" 26 वर्षीय जेमिमा को इस साल इंग्लैंड में 'विमेंस हंड्रेड' टूर्नामेंट के दौरान सदर्न ब्रेव की ओर से वेल्श फायर के खिलाफ खेलते हुए अपनी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। इसके बाद में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हुए स्कैन से पता चला कि यह एक गंभीर (हाई-ग्रेड) चोट थी। इस वजह से जेमिमा यूएई में हुए विमेंस टी20 एशिया कप, जापान में हुए एशियन गेम्स 2026 और हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की घरेलू व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गई थीं। फिलहाल, कोई अंतरराष्ट्रीय या फ्रेंचाइजी क्रिकेट प्रतिबद्धता न होने के कारण उम्मीद है कि साउथ अफ्रीका दौरे के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं द्वारा टीम चुने जाने से पहले जेमिमा सीनियर विमेंस टी20 ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलेंगी। इस दौरे की शुरुआत 9 दिसंबर को गेबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में एक टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। सीरीज का पहला वनडे मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स में 19 दिसंबर को खेला जाना है। वहीं, तीसरा वनडे 22 दिसंबर को ब्लोमफोंटेन के मंगाउंग ओवल में खेला जाएगा। दौरे का समापन तीन टी20 मैचों के साथ होगा—पहला मैच 26 दिसंबर को बेनोनी के विलोमूर पार्क में, और आखिरी दो मैच क्रमशः 29 और 30 दिसंबर को पॉचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में खेले जाएंगे।
दिलचस्प बात यह है कि जेमिमा रोड्रिग्स अपनी फुल फिटनेस उसी दिन हासिल की है, जिस दिन उन्होंने पिछले साल नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में शानदार नाबाद 127 रन बनाए थे। उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत भारत फाइनल में पहुंचा और बाद में खिताब भी अपने नाम किया।
उस मुकाबले में भारत को 339 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम ने शुरुआती दोनों विकेट जल्दी गंवा दिए थे। इसके बाद जेमिमा और तत्कालीन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 167 रन की अहम साझेदारी कर टीम को मैच में वापस ला दिया। हरमनप्रीत ने 89 रन बनाए, जबकि जेमिमा अंत तक नाबाद रहीं। भारत ने 9 गेंदें बाकी रहते लक्ष्य हासिल किया और यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के सबसे यादगार रन चेज में से एक रही।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jemimah Rodrigues ready to return to the field, provides major fitness update
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jemimah rodrigues, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved