• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जसप्रीत बुमराह: वनडे में 150 विकेट लेने वाले दसवें भारतीय तेज गेंदबाज बने

Jasprit Bumrah: Becomes the 10th Indian fast bowler to take 150 ODI wickets - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में अपने वनडे करियर की एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय बाद वनडे फॉर्मेट में लौटे बुमराह ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को आउट किया। ब्रूक के विकेट के साथ ही बुमराह ने वनडे करियर में 150 विकेट पूरे कर लिए। वनडे फॉर्मेट में 150 विकेट लेने वाले बुमराह भारत के दसवें तेज गेंदबाज और ओवरऑल 16वें भारतीय गेंदबाज बने हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने 90वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की है।
हैरी ब्रूक के विकेट के साथ ही बुमराह इंग्लैंड में सर्वाधिक वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इंग्लैंड में बुमराह 31 विकेट ले चुके हैं। रवींद्र जडेजा 30 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
बुमराह ने वनडे में 4,605वीं गेंद पर 150 विकेट पूरे किए। वह भारत की तरफ से सबसे तेज वनडे विकेट (गेंदों के मामले में) लेने के मामले में मोहम्मद शमी (4,070 गेंद) और कुलदीप यादव (4,513 गेंद) के बाद तीसरे नंबर पर हैं।
भारत की तरफ से वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट दाएं हाथ के स्पिनर अनिल कुंबले ने लिए हैं। कुंबले 1990 से 2007 के बीच 269 मैचों में 334 विकेट लिए थे। बतौर भारतीय तेज गेंदबाज, सर्वाधिक वनडे विकेट दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के नाम है। श्रीनाथ ने 1991 से 2003 के बीच 229 मैचों में 315 विकेट लिए थे।
भारत की तरफ से वनडे में 150 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज अनिल कुंबले (334), जवागल श्रीनाथ (315), अगरकर (288), जहीर खान (269), हरभजन सिंह (265), कपिल देव (253), रवींद्र जडेजा (232), मोहम्मद शमी (206), वेंकटेश प्रसाद (196), कुलदीप यादव (194), इरफान पठान (173), मनोज प्रभाकर (157), आर अश्विन (156), आशीष नेहरा (155) और सचिन तेंदुलकर (154) हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jasprit Bumrah: Becomes the 10th Indian fast bowler to take 150 ODI wickets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jasprit bumrah, india vs england, odi cricket, 150 odi wickets, harry brook, edgbaston, team india, indian fast bowler, cricket records, mohammed shami, kuldeep yadav, anil kumble, javagal srinath, bcci, odi series, cricket news, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved