• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने को तैयार जेम्स एंडरसन

James Anderson ready to retire from international cricket - Cricket News in Hindi

लंदन। इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन इस इंग्लिश समर के बाद संन्यास ले लेंगे। द गॉर्डियन की एक रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड के टेस्ट कोच ब्रैंडन मैकुलम ने न्यूज़ीलैंड से इंग्लैंड का दौरा किया और एक गोल्फ़ मैच खेलने के दौरान एंडरसन को बताया कि वह अब भविष्य की ओर देख रहे हैं और 2025-26 एशेज की टीम तैयार करना चाहते हैं। एंडरसन इस साल की शुरुआत में भारत दौरे पर गए थे और वहां 700 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज़ बने थे। हालांकि उन्होंने सात पारियों में सिर्फ़ 110 ओवर गेंदबाज़ी की थी। पिछले इंग्लिश समर के दौरान वह ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ भी संघर्ष करते दिखाई दिए थे और चार टेस्ट मैचों में उन्हें 85.40 के ख़राब औसत से सिर्फ़ पांच विकेट मिले थे।
जुलाई में होने वाले वेस्टइंडीज़ घरेलू टेस्ट सीरीज़ के दौरान एंडरसन 42 साल के हो जाएंगे। वह इसके बाद श्रीलंका के ख़िलाफ़ होने वाली टेस्ट सीरीज़ के दौरान संन्यास ले सकते हैं, जिसका पहला मैच अगस्त के आख़िरी में एंडरसन के घरेलू मैदान ओल्ड ट्रैफ़र्ड में खेला जाएगा।
शनिवार को इंग्लैंड-पाकिस्तान महिला टी20 मैच के दौरान एंडरसन अपने भविष्य के बारे में जानकारी दे सकते हैं। हालांकि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अभी इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार किया है।
इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड पुरूष टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने ब्रायडन कार्स, जॉश टंग, मैट पॉट्स, गस एटकिंसन, मैट फ़िशर, साक़िब महमूद और जॉन टर्नर जैसे गेंदबाज़ों का नाम लेते हुए कहा था कि वह चाहते हैं कि तेज़ गेंदबाज़ों की एक नई पीढ़ी आए और टीम को आगे ले चले।
फ़िलहाल एंडरसन काउंटी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते वह मई के अंत तक ही कोई काउंटी मैच खेल पाएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-James Anderson ready to retire from international cricket
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: james anderson, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved