नई दिल्ली| दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम स्थित फिरोजशाह कोटला मैदान में दिवंगत केंद्रीय मंत्री तथा दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। छह फुट ऊंची इस प्रतिमा का अनावरण जेटली की 68वीं जयंती पर किया जाएगा। ग़ृह मंत्री अमित शाह खुद इस प्रतिमा का अनावरण करेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जेटली 14 साल तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे थे। अब उनके बेटे रोहन जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष हैं।
जेटली की प्रतिमा राम सुतर आर्ट क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड और राम सुतर फाइन आटर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। इन्हीं दो कंपनियों ने गुजरात में दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की प्रतिमा बनाई थी। स्टेचू आफ यूनिटी नाम की यह प्रतिमा 597 फीट ऊंची है।
वी सुतर के पुत्र अनिल रात सुतर ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान जेटली की प्रतिमा तैयार करने की पुष्टि की।
जेटली की प्रतिमा स्टेडियम में लगाए जाने का फैसला अक्टूबर में आयोजित डीडीसीए की अपेक्स काउंसिल की बैठक में किया गया था।
बीते साल 12 सितम्बर को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम अरुण जेटली स्टेडियम कर दिया गया था। यह स्टेडियम 1883 में बना था।
--आईएएनएस
एशियाई खेल : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गत चैंपियन जापान पर 4-2 से हासिल की
अनुश अग्रवाल ने ड्रेसाज व्यक्तिगत में जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक
थर्ड नेशनल फिजिकल डीसाबिलिटी टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप-2023 शुरू
Daily Horoscope