• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'पाकिस्तान के खिलाफ जीतना सुखद एहसास', टीम इंडिया के चैंपियन बनने पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दी बधाई

Its a great feeling to win against Pakistan, BCCI Secretary Devjit Saikia congratulated Team India on their champion victory. - Cricket News in Hindi

निशिन । भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराते हुए लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने टीम को बधाई दी है। देवजीत सैकिया ने समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत करते हुए कहा, "बहुत अच्छा लगा। पाकिस्तान के खिलाफ जीत बहुत शानदार रही। पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतना हमेशा ही सबसे सुखद एहसास होता है, खासकर सभी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में। एशियन गेम्स में एक और गोल्ड मेडल मिला, इसलिए मुझे लगता है कि आजकल भारत व्हाइट-बॉल क्रिकेट में एक सुपरपावर है।" भारतीय टीम का प्रदर्शन फाइनल मुकाबले में लाजवाब रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 28 गेंदों में 61 रनों की दमदार पारी खेली। अभिषेक ने अपनी इस पारी में 3 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं, तिलक वर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए। शिवम दुबे ने 15 गेंदों में 27 रनों का योगदान दिया।
212 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 192 रन ही बना सकी। टीम की ओर से हसन नवाज का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने 51 गेंदों में 96 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, नवाज को दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका।
सैम अयूब ने 29 रनों का योगदान दिया, जबकि माज सदाकत ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में भारत की ओर से स्पिनर्स का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर ने भी 29 रन खर्च करते हुए दो विकेट झटके। शिवम दुबे भी 2 विकेट निकालने में सफल रहे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Its a great feeling to win against Pakistan, BCCI Secretary Devjit Saikia congratulated Team India on their champion victory.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bcci secretary devjit saikia, pakistan, bcci, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved