• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

IPL Mega Auction 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस को दो करोड़ में खरीदा

IPL Mega Auction 2025: Delhi Capitals buy Faf du Plessis for Rs 2 crore - Cricket News in Hindi

जेद्दा । आईपीएल में आरसीबी के पूर्व कप्तान और दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस को आईपीएल 2025 नीलामी के दूसरे दिन दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। बेंगलुरु के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी को नई टीम मिल गई है। आरसीबी ने आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। कैप्ड बल्लेबाजों के सेट 13 में अन्य उल्लेखनीय खरीद वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल थे, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.5 करोड़ रुपये (बेस प्राइस) में खरीदा। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन और ग्लेन फिलिप्स के अनसोल्ड रहने के बाद पॉवेल दिन की पहली खरीद बन गए।
सोमवार को शुरुआती सेट में जिन अन्य खिलाड़ियों को नहीं खरीदा गया उनमें अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल शामिल हैं। युवा भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को भी कोई खरीदार नहीं मिला। उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये था। एक समय था जब वह टूर्नामेंट में अपने आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर थे, लेकिन बीते कुछ साल उनके करियर के लिए एक दुःस्वपन की तरह रहे हैं। वह लगातार टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
नीलामी के पहले दिन 72 खिलाड़ी 467.95 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत पर बिके। ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा।
भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को खिताब जीतने वाली केकेआर ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीदकर सबको चौंका दिया। अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा, ताकि उनके गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिल सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL Mega Auction 2025: Delhi Capitals buy Faf du Plessis for Rs 2 crore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl mega auction 2025, delhi capitals, faf du plessis, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved