• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नाइट राइडर्स के साथ वापस आ उत्साहित हूं : कमिंस

IPL Auction: Pumped to be back with KKR, says Cummins - Cricket News in Hindi

कोलकाता। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस आईपीएल-2020 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। कमिंस को दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा। इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

कमिंस ने एक वीडियो जारी कर नाइट राइडर्स के साथ वापस आने पर खुशी जाहिर की है।

उन्होंने कहा, "दोबारा कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़कर बेहद उत्साहित हूं। मैं कुछ साल पहले यहीं था। ब्रैंडन के साथ काम करने को बेसब्र हूं।"

कमिंस 2014 सीजन में नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। उस सीजन हालांकि वह सिर्फ एक मैच खेल पाए थे। बीते तीन साल में कमिंस बड़ा नाम बने हैं।

आईपीएल में कमिंस दिल्ली डेयरडेविल्स में 2017 में खेल चुके हैं। पिछले सीजन वह मुंबई इंडियंस में 5.4 करोड़ रुपये में गए थे लेकिन चोट के कारण बाहर हो गए थे।

इसी के साथ कमिंस आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। उन्होंने बेन स्टोक्स को पीछे किया। स्टोक्स को 14.50 करोड़ में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने लिया था। कमिंस दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ आए थे।

कमिंस के पास युवराज को सिंह को पीछे छोड़ आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बनने का मौका आया था लेकिन वह चूक गए। युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL Auction: Pumped to be back with KKR, says Cummins
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pat cummins, ipl auction, kkr, पैट कमिंस, kolkata knight riders, ipl, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved