• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

IPL-10: स्टोक्स सबसे महंगे, ताहिर और इशांत को नहीं मिले खरीददार

बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के लिए सोमवार को हुई नीलामी में इंग्लैंड के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। नीलामी के शुरुआती दौर में राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स ने इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स (आधार कीमत 2 करोड़ रुपए) को 14.5 करोड़ रुपए और उनके हमवतन टाइमल मिल्स (आधारत कीमत 50 लाख रुपए) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 12 करोड़ रुपए में खरीदा।

स्टोक्स को खरीदे जाने पर पुणे टीम के मालिक संजीव गोयनका ने कहा कि स्टोक्स को खरीदना हमारी रणनीति थी। हमें अपनी टीम के एक हरफनमौला खिलाड़ी की जरूरत थी। स्टोक्स और टाइमल के अलावा नीलामी के पहले चरण में बिकने वाले खिलाडिय़ों में इयोन मोर्गन, पवन नेगी, एंजेलो मैथ्यूज, कागिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, पैट कमिंस और कोरी एंडरसन के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही नवोदित खिलाड़ी निकोलस पूरण भी खरीदे गए हैं।

आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि लीग का आगामी संस्करण पिछले संस्करणों से बेहतर होगा। सभी टीमों को शुभकामनाएं। नीलामी में कुल 66 खिलाडिय़ों को आठ फ्रेंचाइजियों ने खरीदा, जिसमें 27 विदेशी शामिल हैं।

ये है सोमवार को आईपीएल-10 की नीलामी में बिकने वाले 66 क्रिकेटर्स की पूरी सूची :-

इयोन मोर्गन (2 करोड़ रुपए बेस प्राइस) को किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा।

पवन नेगी (30 लाख रुपए बेस प्राइस) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 1 करोड़ रुपए में खरीदा।

एंजेलो मैथ्यूज (2 करोड़ रुपए बेस प्राइस) को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा।

बेन स्टोक्स (2 करोड़ रुपए बेस प्राइस) को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने 14.5 करोड़ रुपए में खरीदा।

कोरी एंडरसन (1 करोड़ रुपए बेस प्राइस) को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1 करोड़ रुपए में खरीदा।

निकोलस पूरण (30 लाख रुपए बेस प्राइस) को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में खरीदा।

कागिसो रबाडा (1 करोड़ रुपए बेस प्राइस) को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा।

ट्रेंट बोल्ट (1.5 करोड़ रुपए बेस प्राइस) को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा।

टाइमल मिल्स (50 लाख रुपए बेस प्राइस) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 12 करोड़ रुपए में खरीदा।

पैट कमिंस (2 करोड़ रुपए बेस प्राइस) को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4.5 करोड़ रुपए में खरीदा।

मिशेल जॉनसन (2 करोड़ रुपए बेस प्राइस) को मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा।


[# घुटनों के बल चले धोनी, बेटी जीवा से हुए परास्त, वीडियो वायरल]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-IPL auction on today,bids to come for 357 cricketers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl, auction, t-20, cricket, bcci, 357 cricketers, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved