• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईपीएल 2026: केकेआर को राहत, अगले मैच में बतौर गेंदबाज नजर आ सकता है 25.20 करोड़ रुपए का ये खिलाड़ी

IPL 2026: Relief for KKR; ₹25.20 Crore Player May Feature as a Bowler in Next Match - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज कैमरून ग्रीन लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रीन आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने थे, उन्हें केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा था, उन्होंने टीम के शुरुआती मुकाबलों में एक विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेला है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने केकेआर को सूचित किया था कि आईपीएल 2026 की शुरुआत में कैमरून ग्रीन एक बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। सीए ने 30 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर के पहले मैच के बाद जारी एक बयान में कहा, "कैमरून को पीठ के निचले हिस्से में चोट है, जिसका इलाज चल रहा है, लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ समय तक गेंदबाजी से दूर रहने की जरूरत है। कैमरून फिलहाल भारत में अपनी गेंदबाजी का भार धीरे-धीरे बढ़ा रहे हैं, ताकि लगभग 10-12 दिनों में वापसी कर सकें।"
बैटिंग ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस (एमआई) की ओर से 16 मैच खेले थे, जिसमें 50.22 की औसत से 452 रन बनाने के साथ उन्होंने 6 विकेट भी अपने नाम किए थे। इसके बाद आईपीएल 2024 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तरफ से 13 मैच खेले, जिसमें 255 रन बनाने के साथ 10 विकेट निकाले।
आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने कैमरून ग्रीन को अपने साथ जोड़ा। इस टीम के लिए उन्होंने अब तक तीनों ही मैच खेले हैं, लेकिन एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की। बल्ले से उन्होंने 8 की औसत के साथ सिर्फ 24 रन जुटाए।
आईपीएल 2026 की शुरुआत को 10 से ज्यादा दिन हो गए हैं। 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रीन अब प्रतिस्पर्धी माहौल में गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी विभाग में ग्रीन की कमी बहुत ज्यादा खल रही है; यह विभाग पहले से ही मथीशा पथिराना, हर्षित राणा और आकाश दीप के बिना है, जो चोटों से उबर रहे हैं, जबकि मुस्तफिजुर रहमान को टूर्नामेंट शुरू होने से काफी पहले ही बीसीसीआई के निर्देशों पर टीम से हटा दिया गया था। वरुण चक्रवर्ती की खराब फॉर्म ने केकेआर की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। नतीजतन, तीन बार की चैंपियन टीम अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है और उसके पास केवल एक अंक है, क्योंकि पंजाब किंग्स के खिलाफ उसका तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL 2026: Relief for KKR; ₹25.20 Crore Player May Feature as a Bowler in Next Match
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kkr, ipl 2026, ipl, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved