• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईपीएल 2026: सीएसके के खिलाफ टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने चुनी गेंदबाजी, प्रशांत वीर का डेब्यू

IPL 2026: Punjab Kings Win Toss Against CSK and Elect to Bowl; Prashant Veer Makes Debut - Cricket News in Hindi

चेन्नई। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, सीएसके की तरफ से प्रशांत वीर डेब्यू कर रहे हैं। टॉस जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि पिच काफी ताजी नजर आ रही है और इसी कारण वह पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी कलाई की चोट से उबर चुके हैं और पूरी तरह से फिट हैं। पंजाब किंग्स इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली टीम के साथ ही मैदान पर उतरी है। टॉस हारने के बाद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, "पिच थोड़ी सूखी लग रही है। मुझे नहीं लगता कि इसमें बहुत ज्यादा बदलाव आएगा। अभी अप्रैल की शुरुआत है, इसलिए ओस का कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाना और उसे डिफेंड करना सही रहेगा। पिछले सीजन में हमारा समय थोड़ा मुश्किल रहा था। कुछ गलतियां और चूक हुई थीं, जो टी20 गेम में हो सकती हैं। हालांकि, वह सब अब पुरानी बात हो गई है। अब हर मैच पर अलग से ध्यान देना है और एक-एक करके आगे बढ़ना है। सीएसके फ्रेंचाइजी के लिए यही सबसे अहम बात रही है—एक मजबूत टॉप ऑर्डर और ओपनर्स द्वारा अच्छी शुरुआत। इसी वजह से मैंने संजू सैमसन के साथ पार्टनरशिप की है। टीम में एक बदलाव है। मैथ्यू शॉर्ट की जगह प्रशांत वीर खेल रहे हैं।"
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 का आगाज जीत के साथ किया है। टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। गुजरात टाइटंस से मिले 163 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। कूपर कोनोली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 72 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन बनाए थे। वहीं, गेंदबाजी में विजयकुमार वैशाक ने 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे, जबकि युजवेंद्र चहल ने 28 रन देकर 2 विकेट निकाले थे।
दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। राजस्थान के खिलाफ टीम का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह से फेल रहा था और पूरी टीम 127 रन बनाकर ढेर हो गई थी। चेन्नई की तरफ से सर्वाधिक 43 रन जेमी ओवरटन ने बनाए थे। वहीं, कार्तिक शर्मा ने 18 रनों का योगदान दिया था। टीम का गेंदबाजी अटैक भी राजस्थान के खिलाफ काफी कमजोर नजर आया था।
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।
पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन
प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजय कुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL 2026: Punjab Kings Win Toss Against CSK and Elect to Bowl; Prashant Veer Makes Debut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl 2026, csk vs pbks, shreyas iyer, ruturaj gaikwad, ma chidambaram stadium, toss update, playing xi, prashant veer debut, punjab kings, chennai super kings, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved