• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईपीएल 2026: प्रियांश-अय्यर के अर्धशतक, पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 211 रन का टारगेट

IPL 2026: Priyansh and Iyers Half-Centuries; Punjab Kings Set a Target of 211 Runs for Delhi Capitals - Cricket News in Hindi

धर्मशाला। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी आईपीएल 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को जीत के लिए 211 रन का विशाल टारगेट दिया है। पीबीकेएस का लक्ष्य इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचना होगा। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में किंग्स ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 210 रन बना दिए। प्रियांश आर्य ने प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इन सलामी बल्लेबाजों ने 41 गेंदों में 78 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन 15 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 3 चौके शामिल रहे। इसके बाद टीम को प्रियांश आर्य के रूप में दूसरा झटका लगा, जिन्होंने 33 गेंदों में 6 छक्कों और 2 चौकों के साथ 56 रन बनाए।
पंजाब किंग्स ने 97 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया था। यहां से कूपर कोनोली ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 83 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। कूपर कोनोली 27 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
पंजाब किंग्स ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर मार्कस स्टोइनिस (1) का विकेट गंवाया। अगली गेंद पर मिचेल स्टार्क ने शशांक सिंह (0) को भी आउट कर दिया। सूर्यांश शेडगे और श्रेयस अय्यर ने छठे विकेट के लिए 10 गेंदों में 23 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया।
अय्यर 36 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 59 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सूर्यांश ने 8 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 21 रन जोड़े। डीसी की तरफ से मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी को 2-2 विकेट हाथ लगे। मुकेश कुमार ने 1 विकेट हासिल किया।
दिल्ली कैपिटल्स इस मुकाबले में केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, औकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी के साथ उतरी है।
वहीं, कूपर कोनोली की कप्तानी में पंजाब किंग्स प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल के साथ इस मैच में उतरी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL 2026: Priyansh and Iyers Half-Centuries; Punjab Kings Set a Target of 211 Runs for Delhi Capitals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl 2026, punjab kings, delhi capitals, pbks vs dc, shreyas iyer, priyansh arya, prabhsimran singh, cooper connolly, mitchell starc, axar patel, hpca stadium dharamshala, t20 cricket, ipl match score, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved