• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को शामिल किया

IPL 2026: Mumbai Indians Sign Krish Bhagat as Replacement for Injured Atharva Ankolekar - Cricket News in Hindi

मुंबई । पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को शामिल करने की घोषणा की है। अथर्व चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को साइन किया है, जो चोट के कारण टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो गए हैं। 21 साल के भगत ने पंजाब के लिए 7 प्रथम श्रेणी और 9 लिस्ट ए मैच खेले हैं। वह दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अर्धशतक भी लगाया है।" पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 21 साल के दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज कृष भगत 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर एमआई का हिस्सा बने हैं।
कृष टीम में संतुलन लाते हैं। वह गेंदबाजी के अलावा निचले क्रम के बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। वह पिछले दो सालों से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स का हिस्सा थे। उन्होंने 2026 में डीवाई पाटिल टी20 कप में रिलायंस टीम के लिए खेला था और प्री-सीजन से टीम के साथ सपोर्ट बॉलर रहे हैं।
अंकोलेकर 2020 में भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम का हिस्सा थे और 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ एसीसी अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी थे।
एमआई ने आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के साथ की थी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन मैचों में एमआई को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। एमआई अंकतालिका में नौवें स्थान पर है।
मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला गुरुवार को घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL 2026: Mumbai Indians Sign Krish Bhagat as Replacement for Injured Atharva Ankolekar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl 2026, mumbai indians, ipl, krish bhagat, atharva ankolekar, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved