• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

IPL 2026 : बारिश की भेंट चढ़ा दूसरा क्वालीफायर, तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?

IPL 2026: If the Second Qualifier Falls Victim to Rain, Who Gets the Ticket to the Final? - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा। हालांकि, अगर दूसरे क्वालीफायर में मौसम की मार पड़ती है और बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाता है, तो इसका फायदा जीटी को मिलेगा। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले दूसरे क्वालीफायर मुकाबले के लिए रिजर्व-डे नहीं रखा गया है। यानी अगर शुक्रवार को बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाता है, तो नियमों के अनुसार विजेता की घोषणा कर दी जाएगी। इस स्थिति में गुजरात टाइटंस को फाइनल का टिकट मिल जाएगा। दरअसल, आईपीएल के नियमों के हिसाब से अगर दूसरा क्वालीफायर मैच बारिश की भेंट चढ़ता है, तो अंक तालिका में बेहतर पोजीशन पर होने वाली टीम आगे बढ़ जाती है। जीटी ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर थी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी।
मैच में अगर बारिश विलेन बनती है, तो आरआर का भारी नुकसान हो सकता है। हालांकि, एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को न्यू चंडीगढ़ में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। मैच के वक्त बारिश होने की आशंका न के बराबर है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 243 रन लगाए थे। आरआर की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की आतिशी पारी खेली थी, जबकि ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में 50 रन बनाए थे। हालांकि, 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 196 रन बनाकर सिमट गई थी।
वहीं, गुजरात टाइटंस को पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 92 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी थी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 254 रन बनाए थे, जिसके जवाब में जीटी की पूरी टीम 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL 2026: If the Second Qualifier Falls Victim to Rain, Who Gets the Ticket to the Final?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl 2026, ipl, rajasthan royals, gujarat titans, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved