• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईपीएल 2026: हेजलवुड-भुवनेश्वर की आंधी में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की 9 विकेट से जीत

IPL 2026: Delhi Capitals Blown Away by the Hazelwood-Bhuvneshwar Storm; Royal Challengers Bengaluru Win by 9 Wickets - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 39वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 9 विकेट से रौंदा। इस शानदार जीत के साथ आरसीबी ने टॉप-2 पायदान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 में से 6 मुकाबले जीतकर फिलहाल दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं, 8 में से 5 मुकाबले गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स सातवें पायदान पर है। अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली कैपिटल्स 16.3 ओवरों में सिर्फ 75 रन पर सिमट गई। इस टीम को दूसरी गेंद पर डेब्यूटेंट साहिल परख (0) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद टीम ने सिर्फ 8 के स्कोर तक अपने 6 विकेट खो दिए।
यहां से डेविड मिलर ने अभिषेक पोरेल के साथ सातवें विकेट के लिए 31 गेंदों में 35 रन जुटाए। डेविड 18 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि अभिषेक ने 33 गेंदों में 3 चौकों के साथ 30 रन की पारी खेली। इनके अलावा, काइल जैमीसन ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
विपक्षी खेमे से जोश हेजलवुड ने 3.3 ओवरों में महज 12 रन देकर 4 विकेट निकाले। इनके अलावा, भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट हासिल किए। रासिख सलाम डार, सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट निकाला।
आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने महज 6.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। जैकब बेथेल ने विराट कोहली के साथ 2.5 ओवरों में 26 रन की साझेदारी की। बेथेल 11 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इसके बाद देवदत्त पड्डिकल ने कोहली के साथ 22 गेंदों में 51 रन की अटूट साझेदारी करते हुए आरसीबी की टीम को आसान जीत दिलाई। कोहली 15 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 23 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि पड्डिकल ने 13 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 34 रन की नाबाद पारी खेली। डीसी की तरफ से एकमात्र सफलता काइल जैमीसन के हाथ लगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL 2026: Delhi Capitals Blown Away by the Hazelwood-Bhuvneshwar Storm; Royal Challengers Bengaluru Win by 9 Wickets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: royal challengers bengaluru, delhi capitals, ipl 2026, arun jaitley stadium, virat kohli, josh hazlewood, bhuvneshwar kumar, jacob bethell, devdutt padikkal, david miller, t20 cricket, top 2 standings, playoff race, bowling attack, one-sided match, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved