• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

IPL 2026: Bhuvneshwar Claims the Purple Cap; Orange Cap Adorns Heinrich Klaasen - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। रविवार को टूर्नामेंट में दो दमदार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) को हराया, तो दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को शिकस्त दी। 4 विकेट लेकर आरसीबी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले भुवनेश्वर कुमार ने पर्पल कैप पर भी कब्जा कर लिया है। भुवनेश्वर ने एमआई के खिलाफ 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर 4 बड़े विकेट निकाले। इसके साथ ही, उन्होंने मैच के आखिरी ओवर में शानदार छक्का लगाते हुए आरसीबी को रोमांचक जीत दिलाई। आईपीएल 2026 में बेहतरीन लय में दिखाई दिए भुवनेश्वर कुमार इस सीजन अब तक 11 मुकाबलों में 21 विकेट निकाल चुके हैं। उन्होंने अंशुल कंबोज की बादशाहत को खत्म कर दिया है। अंशुल 19 विकेट के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। वहीं, कगिसो रबाडा 18 विकेट के साथ तीसरे और एलएसजी के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव 16 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में चौथे पायदान पर काबिज हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज ईशान मलिंगा 16 विकेट चटकाकर पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। राशिद खान 15 विकेट के साथ छठे नंबर पर हैं।
ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही है। क्लासेन ने इस सीजन में खेले 11 मुकाबलों में अब तक 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 494 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा 11 मुकाबलों में 475 रन बनाकर दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल 468 रनों के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं।
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 462 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर हैं, जबकि साई सुदर्शन 440 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। वैभव सूर्यवंशी 11 मुकाबलों में 440 रन बनाकर पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन 430 रनों के साथ छठे नंबर पर हैं। सैमसन ने रविवार को एलएसजी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 14 गेंदों में 28 रन बनाए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL 2026: Bhuvneshwar Claims the Purple Cap; Orange Cap Adorns Heinrich Klaasen
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: purple cap, orange cap, bhuvneshwar, ipl 2026, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved