• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

IPL 2025: किसे मिली कितनी प्राइज मनी?

IPL 2025: Who got how much prize money? - Cricket News in Hindi

अहमदाबाद, । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के फाइनल मुकाबले को जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला खिताब जीत लिया है। आरसीबी ने मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 रन से जीत दर्ज की। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस ऐतिहासिक मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी ने 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। टीम के लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक 43 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन ने तीन-तीन शिकार किए। आरसीबी इससे पहले साल 2009, 2011 और 2016 के फाइनल में पहुंच चुकी थी, लेकिन यहां उसके हाथों से ट्रॉफी फिसल गई।
आईपीएल-2025 का खिताब जीतने के बाद आरसीबी पर जमकर पैसों की बरसात हुई है। टीम को विजेता के रूप में 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है।
पंजाब किंग्स दूसरी बार फाइनल मैच में पहुंची थी। एक बार फिर उसे उप-विजेता बनकर संतोष करना पड़ गया। ट्रॉफी से चूकने के बावजूद पंजाब किंग्स को प्राइज मनी के तौर पर 12.5 करोड़ रुपये मिले हैं।
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस, प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली दो अन्य टीमों में शामिल हैं। मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर-2 तक का सफर तय किया, जबकि गुजरात टाइटंस एलिमिनेटर मैच गंवा बैठी।
मुंबई इंडियंस को सात करोड़ रुपये, जबकि गुजरात टाइटंस को 6.5 करोड़ रुपये से नवाजा गया है।
मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सीजन के 'मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर' का अवार्ड जीता, जिन्हें 10 लाख रुपये मिले।
गुजरात टाइटंस के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन ने इस सीजन में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2025 में सर्वाधिक 759 रन बनाते हुए 'ऑरेंज कैप' हासिल की। इसके लिए उन्हें भी 10 लाख रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले।
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने इस सीजन में कुल 25 विकेट के साथ पर्पल कैप हासिल की, जिसके लिए उन्हें 10 लाख रुपये से नवाजा गया।
सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच लपकने वाले कामिंदु मेंडिस को भी 10 लाख रुपये मिले।
पूरे सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले सुदर्शन ने 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' का पुरस्कार भी जीता, उन्हें प्राइज मनी के तौर पर 10 लाख मिले।
सीजन में 'सर्वाधिक छक्के' लगाने वाले निकोलस पूरन और 'फैंटेसी प्लेयर ऑफ द सीजन' बी साई सुदर्शन को 10-10 लाख रुपये दिए गए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL 2025: Who got how much prize money?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl 2025, ipl, prize money, royal challengers bangalore, ahmedabad, indian premier league, rcb, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved