• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

IPL 2022 : स्लो ओवर रेट के चलते मुंबई के खिलाड़ियों पर लगा लाखों का जुर्माना

IPL 2022: Rohit Sharma fined Rs 24 lakh for MI slow over rate against Punjab Kings - Cricket News in Hindi

पुणे । मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों और टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर मैच के दौरान स्लो ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया है। बुधवार को मुंबई इंडियंस का मुकाबला पंजाब किंग्स से था। ये मैच पंजाब ने 12 रनों से जीत लिया। सीजन में यह दूसरी बार हुआ है जब मुंबई ने तय समय के अनुसार ओवर डालने में देरी की है जिस वजह से कप्तान रोहित शर्मा पर 24 लाख रूपए और टीम के बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख या 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल ने एक बयान में कहा कि मुंबई इंडियंस पर 13 अप्रैल को पुणे के एमसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर रेट अपराधों से संबंधित सीजन में टीम का दूसरा अपराध था।

इससे पहले मुंबई इंडियंस अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान में उतरी। लेकिन रोमांचक मैच में पुणे में उसे 12 रन हार मिली। 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए युवा देवल्ड ब्रेविस (25 गेंदों में 49) और तिलक वर्मा (20 गेंदों में 36 रन) ने अच्छी पारियां खेली, लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने एमआई को 20 ओवर के अंत में नौ विकेट पर 186 पर रोक दिया।

गेंदबाज ओडियन स्मिथ (4 ओवर में 4/30) ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंतिम ओवर में तीन विकेट झटके।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL 2022: Rohit Sharma fined Rs 24 lakh for MI slow over rate against Punjab Kings
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl 2022, rohit sharma, slow over rate, fine, mumbai indians, rohit sharma fined rs 24 lakh for mi slow over rate against punjab kings, punjab kings, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved